जोरदार बारिश से बढ़ी लोगों की परेशानी

Updated:
विज्ञापन
जोरदार बारिश से बढ़ी लोगों की परेशानी

जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

विज्ञापन

खूंटी. जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बुधवार को पूरी रात और गुरुवार की सुबह जोरदार हुई बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. शहर के भगत सिंह चौक के समीप डाक बंगला रोड तो पूरी तरह से नदी बन गयी थी. जिसके कारण आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानी हुई. भगत सिंह चौक स्थित मंदिर में पूजा करने आये श्रद्धालुओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा. वहीं डाक बंगला रोड में खड़े वाहन डूबे हुए नजर आ रहे थे. कई दुकान और घरों में भी बारिश का पानी घुस गया. हालांकि बारिश थमने के बाद पानी निकल गया. जिसके बाद लोगों को राहत महसूस हुई. बारिश के कारण शहर के अन्य हिस्सों में भी जलजमाव हो गया. वहीं कई जगहों पर कीचड़ भर गया. लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola