ePaper

'आजादी का प्रतीक है तिरंगा' खूंटी में बोले अर्जुन मुंडा, 51 फीट के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए स्टूडेंट्स

Updated at : 13 Aug 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Arjun Munda In Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा और 51 फीट का तिरंगा लेकर शामिल हुए विद्यार्थी

Har Ghar Tiranga: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को खूंटी के तोरपा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा अभिमान है. आजादी का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा मेन रोड, महावीर चौक, हिल चौक होते हुए भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक पहुंची. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संपन्न हो गयी. श्री हरि हाईस्कूल के विद्यार्थी 51 फीट का तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: तोरपा (खूंटी), सतीश कुमार शर्मा-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को खूंटी के तोरपा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा अभिमान है. यह सिर्फ हमारी आजादी का ही नहीं, बल्कि हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगा आजादी का प्रतीक है. यह पूरे देशवासियों का प्रिय है, जिस पर देशवासी गर्व करते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के इस क्षेत्र से कई लोग सेना में रहकर देश की सेवा में लगे हैं. वे कई बार नापाक इरादों वालों का शिकार होते हैं. उन्हें खोने का दर्द तो होता है पर खुशी इस बात की होती है कि वे भारत माता के चरणों में शीश कटाकर लौटे हैं. वे हमें गौरवान्वित करते हैं.

विद्यार्थियों से पढ़-लिखकर समर्थ बनने की अपील


पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज इस यात्रा के माध्यम से दुनिया को संदेश है कि कोई भी देश को किसी तरह का नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसे बचाने के लिए हम कतार में खड़े हैं. ये चेतना का स्वर, आने वाले भारत को बनने का स्वर है. उन्होंने यात्रा में शामिल विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़-लिखकर ऐसा नागरिक बनें, जिस पर देश गर्व करे. उन्होंने कहा कि आप समर्थ बनेंगे तो देश समर्थ बनेगा. आप इस देश की ताकत हैं. उन्होंने कहा कि आज अमेरिका प्रतिबंध की बात कर रहा है. पाकिस्तान धमकी दे रहा है पर भारत किसी की भी तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर को बताया फर्जी, 17 अगस्त को परिजनों से करेंगे मुलाकात

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय का जयघोष


इसके पूर्व प्रखंड मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गयी जो मेन रोड, महावीर चौक, हिल चौक होते हुए भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक पहुंची. यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यात्रा संपन्न हो गयी. यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे. तिरंगा यात्रा में श्री हरि हाईस्कूल के विद्यार्थी 51 फीट का तिरंगा लेकर शामिल हुए.

तिरंगा यात्रा में ये थे शामिल


तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक कोचे मुंडा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया, संतोष जायसवाल, आनंद राम महतो, अनुप साहू, अरुण चंद्र गुप्ता, कलीम खान, नीरज पाढ़ी, नीरज जायसवाल, दीपक तिग्गा, केशव कुमार, रामानंद साहू, पूरेन्द्र मांझी, संतोष त्रिपाठी, शशांक राय, निखिल कंडुलना, गंदौरी गुड़िया, जूनिका गुड़िया, अमृता देवी आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: नेमरा की गलियों और खेतों में घूमते दिखे हेमंत सोरेन, जीवन के हर कदम को बताया पिता की सीख से प्रेरित

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola