अफीम और डोडा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 25 Mar 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
अफीम और डोडा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

जरियागढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने अफीम और डोडा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खूंटी. जिला पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. जरियागढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने अफीम और डोडा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में जरियागढ़ के गारी गिरजाटोली निवासी संतोष आइंद, जीवन जशमन आइंद उर्फ लेबरे, खूंटी के राई बड़काटोली निवासी महादेव टूटी उर्फ मनीष और जाठा संगा उर्फ सुकरा संगा शामिल है. पुलिस ने उनके पास से 39.78 किलोग्राम डोडा और 6.320 किलो अफीम बरामद की है. एनसीबी की दर के अनुसार डोडा की बाजार मूल्य लगभग छह लाख रुपये और अफीम की लगभग 30 लाख रुपये आंकी गयी है. एसपी मनीष टोप्पो ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र में अफीम और डोडा के अवैध कारोबार किये जाने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस ने गारी निवासी संतोष आइंद के घर छापेमारी की. जिसमें उसके घर के से बोरा में छिपाकर रखे गये 39.78 किलोग्राम डोडा को जब्त किया गया. वहीं उसकी निशानदेही पर जीवन जशमन आइंद के घर में तलाशी लेने पर प्लास्टिक बाल्टी में छिपाकर रखे गये 6.230 किलोग्राम अफीम बरामद की गयी. पुलिस ने संतोष आइंद, जीवन जशमन आइंद और महादेव टूटी को अफीम और डोडा अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से छिपा कर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया. वहीं महादेव टूटी की निशानदेही पर कांड में संलिप्त एक और आरोपी जाठा संगा को भी गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. वहीं उनकी निशानदेही पर एक एकड़ भूमि में लगायी गयी अफीम की फसल को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया. छापेमारी में तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, जरियागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, पुअनि आनंद कुमार पंडित, तारकेश्वर साह गोंड और सशस्त्र बल शामिल थे.

39.78 किलोग्राम डोडा और 6.320 किलो अफीम बरामदB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola