रायसा नदी पर पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
रायसा नदी पर पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

बुरू घाट में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया.

विज्ञापन

तमाड़.

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बुंडू प्रखंड के ग्राम रेलाडीह से उप बेड़ा टुंगरी टोला के बीच रायसा नदी पर बुरू घाट में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखी गयी. बताया गया कि इस पुल के निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि लगभग चार करोड़ रुपये है. लंबे समय से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को रायसा नदी पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. विशेषकर बारिश के मौसम में आवागमन लगभग बाधित हो जाता था. ऐसे में इस पुल के निर्माण से न केवल रेलाडीह और उप बेड़ा टुंगरी टोला के बीच संपर्क सुदृढ़ होगा. बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा. वहीं विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी. जिसे अब पूरा किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समय सीमा में पूरा किया जायेगा. ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके.

पुल के निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि चार करोड़ रुपये हैB

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola