पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण का समापन

Updated:
विज्ञापन
पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण का समापन

एकल अभियान दक्षिण झारखंड संभाग अंचल खूंटी का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो गया.

विज्ञापन

खूंटी.

एकल अभियान दक्षिण झारखंड संभाग अंचल खूंटी का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो गया. इस अवसर पर दक्षिण झारखंड संभाग उपाध्यक्ष बालमुकुंद कश्यप ने भारत माता और सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुरुआत की. उन्होंने गीत के माध्यम से भारत माता की रक्षा का संकल्प दिलाया. अंचल समिति उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि आप सभी आचार्य बंधु भगिनी पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हुए और जो प्रशिक्षण में सीख कर उसे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सिखायें. जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा हिंदुओं के नरसंहार को निंदनीय अपराध बताया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आचार्यों को संगठित रहने की प्रेरणा दी. अंचल समिति अध्यक्ष ज्योतिष भगत, राजकुमार जायसवाल ने भी आचार्यों को मार्गदर्शन दिया. मौके पर रंजीता देवी, नौरी पूर्ति, कुमार सौराव, जय कुमार यादव, सुंदर पाहन, बिरेंद्र मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola