डीएसइ ने कर्रा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीएसइ ने कर्रा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण

जिला शिक्षा अधीक्षक खूंटी अभय कुमार शील ने शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा.

जिला शिक्षा अधीक्षक खूंटी अभय कुमार शील ने शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया. इस क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांगोर के कक्षा और कंप्यूटर लैब में गंदगी फैली मिली. वहीं स्कूल के दीवार लेखन भी बहुत पुराना मिला. उसे अपडेट नहीं किया गया है. इसे लेकर डीएसइ ने स्कूल के प्रभारी शिक्षक मानसिद्ध होरो को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने शिक्षक मानसिद्ध होरो को दो दिनों के अंदर स्कूल की कक्षा और कंप्यूटर लैब सहित आसपास की सफाई कराकर फोटोग्राफी भेजने का निर्देश दिया. निर्देश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी. निरीक्षण के क्रम में डीएसइ ने प्लस टू उच्च विद्यालय में संचालित टीएनए में शामिल शिक्षकों को संबोधित किया. कहा कि नयी शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शिक्षकों के शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया जा रहा है. जिसमें शिक्षकों की विशिष्ट ज्ञान और कौशल का मूल्यांकन किया जा रहा है. इस आकलन परीक्षा में सभी शिक्षकों को भाग लेना अनिवार्य है. यह आकलन वर्ष में दो बार अप्रैल और अक्तूबर माह में आयोजित की जायेगी. इस आंदोलन के बाद शिक्षकों के सतत क्षमता विकास के लिए आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी. प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों का लक्ष्य था जिसमें शत-प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति रही. इस अवसर पर बीइइओ, बीपीओ मनमोहन साहू, विभिन्न संकुलों के प्रखंड व संकुल साधनसेवी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola