मादक द्रव्य पदार्थों के नियंत्रण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
मादक द्रव्य पदार्थों के नियंत्रण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक हुई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक हुई. जिसमें उपायुक्त ने मादक द्रव्य पदार्थों के नियंत्रण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. इस अवसर पर पुलिस और नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर के पदाधिकारियों ने अफीम की अवैध खेती के मामले में किये गये एफआइआर और अन्य कार्रवाई की जानकारी दी. उपायुक्त ने जिले में शत-प्रतिशत अफीम की खेती और कारोबार के रोकथाम के लिए थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी को समय-समय पर छापेमारी करने का निर्देश दिया. इसे लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ बैठक करने को कहा. वहीं किसानों को वैकल्पिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने मुख्य रूप से जिले के सीमा और स्कूलों के आसपास मादक पदार्थों के खिलाफ निगरानी रखने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को जिले में अफीम, ब्राउन शुगर सहित अन्य प्रकार के गैर कानूनी मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने को कहा. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, एसडीपीओ सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola