बड़काटोली शांति नगर में हुई सिंगबोंगा की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
बड़काटोली शांति नगर में हुई सिंगबोंगा की पूजा-अर्चना

राजस्व गांव बड़काटोली के शांति नगर स्थित बाहा सरना स्थल में मंगलवार को तोपनो पड़हा राजा, लागो बिरसा तोपनो और हातू पहान, दिवा तोपनो, पहान जेम्स तोपनो, देवनिस तोपनो ने संयुक्त रूप से पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

तोरपा. राजस्व गांव बड़काटोली के शांति नगर स्थित बाहा सरना स्थल में मंगलवार को तोपनो पड़हा राजा, लागो बिरसा तोपनो और हातू पहान, दिवा तोपनो, पहान जेम्स तोपनो, देवनिस तोपनो ने संयुक्त रूप से पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर पहान पुजारी दिवा तोपनो ने पूजा कर सिंगबोंगा से सभी मानव समाज के विकास, सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि सरना आदिवासी परंपरागत रुढ़िवादी पहचान को प्रकट करता है. इसे बाहा सरना धर्म स्थल का प्रतीक माना जाता रहा है. उन्होंने बताया कि बारिश होने और खेतों में काम करने के पूर्व सरना स्थल में पूजा की जाती है. इसे बताउली, कोदोलेटा होन बा, छोटा सरहुल पर्व के रूप में भी मनाया गया है. मान्यता है कि हम मुंडा आदिवासी इस पर्व को आदि काल से ही पूर्वजों की ओर से पूरे नेग दस्तूर पारंपरिक सामाजिक रीति-रिवाज के आधार पर बताउली बोंगा में ही गांव की कृषि क्षेत्र में कार्य के तहत अच्छी फसल व अन्य कार्य का मजदूरी तय होता है. इस अवसर पर प्रमुख रोहित सुरीन, रंजित भेंगरा, रेला तोपनो, दिलबर गुड़िया, एनोसेंट आइंद, तोरपा बड़का टोली के ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola