कोरोना के संभावित खतरे से निबटने की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में कोरोना के खतरे निबटने के लिए प्रारंभिक तैयारी की जा रही है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
राज्य में कोरोना के दस्तक के बाद से जिले में इससे बचाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है. सदर अस्पताल में कोरोना के खतरे निबटने के लिए प्रारंभिक तैयारी की जा रही है. इसके तहत सदर अस्पताल के एमसीएच और पुराना सदर अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट को सक्रिय किया जा रहा है. पुराना सदर अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट को जरूरत पड़ने पर स्थानांतरित करने की भी व्यवस्था की जा रही है. वहीं ऑक्सीजन गैस को लेकर सिलेंडर सहित अन्य जरूरी उपकरण की व्यवस्था की जा रही है. फिलहाल सदर अस्पताल में 10 आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है. जहां आइसीयू की भी सुविधा रहेगी. कोरोना की जांच के लिए जांच किट की राज्य से मांग की गयी है. कोरोना को लेकर सभी जांच सदर अस्पताल में ही किये जाने की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. वहीं प्रखंडों में भी कोरोना को लेकर सतर्क किया गया है. सभी सीएचसी में आइसोलेटेड बेड की व्यवस्था की जा रही है. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन को चिह्नित किया जा रहा है. जिससे जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके.क्या कहते हैं सीएस :
सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने बताया कि जिले में फिलहाल कोरोना को लेकर कोई भी संभावित मरीज नजर नहीं आये हैं. इसके बाद भी जिले में पूर्व से ही तैयारी की जा रही है. जिससे कोरोना के मरीज सामने आने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि कोरोना में सबसे महत्वपूर्ण जांच, ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता है. इसके लिए तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










