ePaper

हाथियों से बचाव का प्रबंध करने की मांग

Updated at : 11 Oct 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
हाथियों से बचाव का प्रबंध करने की मांग

हाथियों के प्रकोप से प्रभावित लोगों की जान-माल की क्षतिपूर्ति करने और मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन

खूंटी. राजनीतिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्र ने मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी झारखंड रांची को ज्ञापन सौंप कर खूंटी जिला सहित झारखंड के सभी जिलों में आये दिन हाथियों के प्रकोप से प्रभावित लोगों की जान-माल की क्षतिपूर्ति करने और मुआवजा देने की मांग की है. वहीं हाथियों के प्रकोप से बचाव के लिए स्थायी कॉरिडोर बनाने की पहल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि खूंटी जिला सहित झारखंड के सभी जिलों के ग्रामीण हाथियों के प्रकोप से प्रभावित हैं. ग्रामीण रोज रतजगा कर रहे हैं फिर भी लोगों की फसलें धान की खेती और अन्य फसल सभी कुछ बर्बाद हो रहा है. जानमाल का भी नुकसान हो रहा है. सरकार मुआवजा तो देती है लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करती है. उन्होंने हाथियों से बचाव के लिए स्थायी कॉरिडोर के निर्माण की मांग की. वहीं जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर भी रोक लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola