नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत

मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत लांदुप गांव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

खूंटी. मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत लांदुप गांव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बागराय मुंडा (58) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव में प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया था. अगले दिन गुरुवार सुबह बागराय मुंडा गांव के कुछ लोगों के साथ गांव स्थित तालाब में नहाने गया था. साथ गये लोग नहाने के बाद तालाब किनारे कपड़ा बदलने लगे, जबकि बागराय मुंडा तालाब में ही देर तक नहाता रहा. करीब 15 से 20 मिनट तक जब वह तालाब से बाहर नहीं आया, तो साथियों को संदेह हुआ. इसके बाद उसके साथ नहाने आये लोगों ने तालाब में उतर कर खोजबीन की. काफी देर बाद उसे पानी के अंदर से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola