हर घर तक शुद्ध पेयजल के साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण व जन जागरूकता जरूरी

Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 22 Mar 2026 5:57 PM

विज्ञापन

जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में जल महोत्सव पखवाड़ा का रविवार को समापन हो गया.

विज्ञापन

खूंटी. जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में जल महोत्सव पखवाड़ा का रविवार को समापन हो गया. समापन के अवसर पर रविवार को विश्व जल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बिरसा कॉलेज खूंटी के बहुउद्देश्यीय भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वच्छ भारत मिशन, झारखंड के निदेशक मनोहर मरांडी उपस्थित हुए. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में उन्होंने जल संरक्षण, जल प्रबंधन और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दिया. कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण एवं जन जागरूकता पर विशेष बल दिया जा रहा है. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण से संबंधित उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी साझा की गयी. वहीं लोगों को जल के समुचित उपयोग तथा संरक्षण के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में जल महोत्सव पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुमला, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा, रांची, खूंटी के जलसहिया तथा ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर मुरहू प्रखंड के ग्राम प्रधान ने जल वंदना की. स्कूल के विद्यार्थियों ने जल से संबंधित निबंध और चित्र प्रदर्शित किया. मौके पर मुख्य रूप से मुख्य अभियंता सीडीओ, मुख्य अभियंता वॉटर क्वालिटी, अधीक्षक अभियंता रांची, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे.

आठ मार्च से 22 मार्च तक चला जल महोत्सव पखवाड़ा

जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च से जल महोत्सव पखवाड़ा की शुरुआत की गयी थी. जो 22 मार्च को समाप्त हुआ. जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में अनेक जागरूकता व जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की गयी. इसके अंतर्गत जल संरक्षण रैलियां, ग्राम सभाएं, जल स्रोतों की साफ-सफाई, वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, स्कूलों में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता, जल अर्पण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

जल जीवन मिशन पखवाड़ा के समापन समारोह में बोले निदेशक

बिरसा कॉलेज के बहुउद्देश्यीय भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजनB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola