भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा 14 को

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा 14 को

भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को संगठनात्मक संरचना को लेकर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को संगठनात्मक संरचना को लेकर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें प्रदेश मंत्री सह खूंटी जिला चुनाव प्रभारी नंद प्रसाद ने कहा कि खूंटी जिला के नये मंडल अध्यक्षों का चयन कर लिया गया है. जिसकी घोषणा 14 दिसंबर को जिला कार्यालय में की जायेगी. बैठक के पश्चात जिला के सक्रिय सदस्यों का सूची प्रकाशित की गयी. कार्यालय में सूची चस्पा दिया गया है. जिन्हें सूची देखना है कार्यालय में आकर देख सकते हैं. बैठक में स्वागत भाषण और विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने किया. मंच संचालन जिला महामंत्री संजय साहू और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया. मौके पर जिला उप चुनाव प्रभारी संतोष साहू, जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, कैलाश राम, जिला मंत्री मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, जिला मीडिया अनूप साहू, महावीर राम, रूपेश जायसवाल, प्रियंक भगत, मदन मोहन गोप, पुरेंद्र मांझी, कलिंदर राम, सीताराम नाग, अर्जुन पाहन, परशुराम दास, योगेंद्र नायक, संजय मुंडा, सीमा देवी, श्याम सोनी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola