रानी टूटी के पक्ष में दतिया में पूर्व मंत्री ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

प्रत्याशी रानी टूटी के समर्थन में गुरुवार को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने प्रचार-प्रसार किया.

विज्ञापन

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रानी टूटी के समर्थन में गुरुवार को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने प्रचार-प्रसार किया. उन्होंने शहर के दतिया में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने स्थानीय सभी लोगों से रानी टूटी को जिताने की अपील की. कहा कि रानी टूटी को जिताने के लिए सभी को मिल कर कार्य करना होगा. प्रत्याशी रानी टूटी ने कहा कि शहर की जो भी समस्याएं हैं, उनका वे प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए उन्हें विजयी बनायें. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, चुनाव संयोजक काशीनाथ महतो, संजय साहू, निखिल कंडुलना, अर्जुन पाहन, परमानंद महतो, रौशन कुमार, कामेश्वर महतो, पंजू महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola