कटे होंठ, तालू की जांच के लिए शिविर 24 को
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :19 Feb 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन

जन्मजात कटे होंठ और तालू के मरीजों के लिए 24 फरवरी को नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
खूंटी. जन्मजात कटे होंठ और तालू के मरीजों के लिए 24 फरवरी को नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा. इंगा हेल्थ फाउंडेशन के सौजन्य से ऑपरेशन स्माइल के तत्वावधान में अल्मा मेटर संस्था द्वारा परामर्श और जांच शिविर स्थानीय गोपद कॉम्प्लेक्स में शिविर लगाया जायेगा. शिविर में विशेषज्ञों के द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी और जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. अल्मा मेटर संस्था ने जन्म से कटे होंट और तालू के पीड़ित मरीजों से शिविर में आने की अपील की है. शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच भी जायेगी और सामान्य मरीजों को भी परामर्श व दवा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




