जिला स्थापना दिवस पर हॉकी व बैडमिंटन प्रतियोगिता, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना विजेता

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते जिला खेल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी जिला स्थापना दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में हॉकी और बैडमिंटन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बारे में।

विज्ञापन

खूंटी: जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके तहत एक दिवसीय जिलास्तरीय हॉकी और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हॉकी प्रशिक्षण केंद्र खूंटी विजेता रहा, जबकि डे बोर्डिंग हॉकी प्रशिक्षण केंद्र खूंटी उपविजेता बना. बालक वर्ग में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र खूंटी विजेता और खेलो इंडिया प्रशिक्षण केंद्र खूंटी उपविजेता रहा.

बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-15 वर्ग में आर तेजस आनंद विजेता और प्रभात सिंह मुंडा उपविजेता रहे. ओपन सिंगल्स में प्रशस्त पंडित विजेता और आयुष कुमार उपविजेता, जबकि ओपन डबल्स में शुभम कुमार सिंह और अभिनव सुमन विजेता तथा गौरव कुमार गुप्ता और आयुष कुमार उपविजेता रहे.

जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola