लेवी वसूलने, अवैध हथियार रखने के आरोप में एक गिरफ्तार
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 19 Feb 2026 6:23 PM
पुलिस ने शहर के लियाकत अली लेन निवासी अजीत हव्वारी उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार किया है.
खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएलएफआई संगठन के नाम से लेवी वसूलने, अवैध हथियार रखने, बाइक चोरी करने के की घटना को अंजाम देने और अवैध हथियार के खरीद-बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने शहर के लियाकत अली लेन निवासी अजीत हव्वारी उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे गुरुवार को जेल भेज दिया. इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस कर एसडीपीओ वरूण रजक ने बताया कि उसके खिलाफ खूंटी थाना में विभिन्न धाराओं से नामजद प्राथमिकी दर्ज है. उसे पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार की है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उसने बताया कि उसका पीएलएफआई संगठन के साथ उसका पुराना संबंध रहा है. पूर्व में भी वह जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में अपना समूह बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. जिसमें आर्म्स एक्ट, रंगदारी सहित अन्य मामले शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में अकता में फायरिंग करने की वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह शामिल था. वह हथियार आपूर्ति का भी काम करता था. उसकी गिरफ्तारी में एसडीपीओ वरूण रजक, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पुअनि आदित्य कुमार, राजू कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










