कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान पर की गयी चर्चा

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान पर की गयी चर्चा

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को रायडीह मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तमाड़ रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को रायडीह मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक की गयी. अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष संजय सेठ ने की. जबकि संचालन जिला महासचिव बुधराम मुंडा ने किया. मुख्य अतिथि रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है. साथ ही राहुल गांधी की ओर से उठाये गये मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में संविधान की रक्षा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती है. जिसे डटकर सामना करना होगा. बैठक में नवनियुक्त प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गयीं. कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अजय साहू, सांसद प्रतिनिधि अशोक महतो, फूलचंद मुंडा, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, अर्जुन सेठ, अरमान अंसारी, शमशाद अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola