अपने-अपने वार्ड से देवर हारा और भाभी जीती
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
शहर के वार्ड संख्या दो के प्रत्याशी सोनू कुमार इस बार अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सके. उनके वार्ड को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया था
विज्ञापन
खूंटी.
शहर के वार्ड संख्या दो के प्रत्याशी सोनू कुमार इस बार अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सके. उनके वार्ड को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया था. इसके बाद वार्ड दो से उनकी भाभी सुमित्रा कुमारी चुनाव लड़ी और विजयी हुई. वहीं सोनू कुमार ने वार्ड संख्या तीन में अपनी किस्मत को आजमाया. जहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. इस चुनाव में देवर हारे तो उनकी भाभी ने जीत हासिल की. देवर सोनू कुमार ने अपनी भाभी को जीत की बधाई दी.हारते ही भाजपा से दिया इस्तीफा :
नगर पंचायत चुनाव में हारने के बाद पूर्व प्रत्याशी रहे सुरेश कुमार जायसवाल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा जिलाध्यक्ष को लिखे इस्तीफा में उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं. सुरेश कुमार जायसवाल वार्ड तीन से प्रत्याशी थे. जहां उन्हें महज 153 मत मिले. वे अपने वार्ड में चौथे स्थान पर रहे. वार्ड तीन में दिनेश कुमार महतो विजयी हुए हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन