मानदेय नहीं मिला तो थम जायेगा काम! खूंटी में JSLPS की कैडर दीदियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
जेएसएलपीएस कार्यालय के बाहर कैडर दीदियां | Prabhat Khabar Network
खूंटी के कर्रा में जेएसएलपीएस कैडर दीदियों ने लंबित मानदेय और कार्य के बढ़ते दबाव के विरोध में कलमबंद हड़ताल शुरू की। जानें पूरी खबर।
कर्रा: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर क्लस्टर में जेएसएलपीएस की कैडर दीदियों ने लंबित मानदेय के भुगतान, बढ़ते कार्य दबाव और मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कलमबंद हड़ताल का निर्णय लिया है. इस संबंध में कैडर दीदियों ने ग्राम संगठन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संबंधित दीदियों को लिखित आवेदन सौंपा है.
आपके शहर में
कैडर दीदियों का कहना है कि उनसे फील्ड में विभिन्न प्रकार के कार्य कराये जाते हैं. दिनभर क्षेत्र में काम करने के बावजूद उनके पद और जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय नहीं मिल रहा है. कई कैडरों का मानदेय भी लंबे समय से लंबित है.
लंबित मानदेय के भुगतान और बढ़ोतरी की मांग
कैडर दीदियों ने मांग की है कि लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाये. साथ ही कार्य और जिम्मेदारी के अनुरूप मानदेय में बढ़ोतरी की जाये. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते कार्य दबाव के बीच मौजूदा मानदेय में काम करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है.
अपनी मांगों को लेकर कैडरों ने सीएलएफ में ज्ञापन सौंपा. इसके बाद कर्रा स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय का घेराव भी किया.
पांच अन्य क्लस्टरों की कैडर महिलाएं भी होंगी शामिल
कैडर दीदियों के अनुसार पांच अन्य क्लस्टरों की कैडर महिलाएं भी कलमबंद हड़ताल में शामिल होने का निर्णय ले चुकी हैं. हड़ताल में एकेएम, एपीएस, जेंडर सीआरपी, सेतु दीदी, एफएल सीआरपी, बागवानी सखी, सक्रिय दीदी, नवजीवन सखी, सीआरपी ईपी दीदी, एलएच बीआरपी समेत अन्य कैडर शामिल होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए