1200 छात्रों वाला स्कूल, फिर भी पानी-शौचालय की कमी! लोधमा स्कूल के निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल

Updated:
विज्ञापन

उत्क्रमित प्लस टू उच्च सह मध्य विद्यालय लोधमा | Prabhat Khabar Network

लोधमा उच्च विद्यालय के निरीक्षण में पेयजल, शौचालय और भवन निर्माण में अनियमितता की गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

कर्रा: कांग्रेस एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल केशरी ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ उत्क्रमित प्लस टू उच्च सह मध्य विद्यालय लोधमा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पेयजल, शौचालय, मध्यान्ह भोजन, खेल मैदान और साइकिल स्टैंड समेत कई समस्याएं सामने आयीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल केशरी ने छात्र कोष के नाम पर टीसी और एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विद्यार्थियों से ली जाने वाली राशि की उपयोगिता पर सवाल उठाया. उन्होंने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित भवन के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंट की गुणवत्ता को लेकर भी आपत्ति जतायी.

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों से भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली ईंट, छड़, सीमेंट समेत अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की. राहुल केशरी ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए.

पेयजल और शौचालय की समस्या

विद्यालय की प्राचार्या नीलम विश्वासी होरो ने बताया कि पेयजल और शौचालय से संबंधित समस्याओं की जानकारी प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जा रही है.

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोकुल नायक ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त शौचालय, पेयजल, खेल मैदान और साइकिल स्टैंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

करीब 1200 विद्यार्थी हैं नामांकित

उत्क्रमित प्लस टू उच्च सह मध्य विद्यालय लोधमा में करीब 1200 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. निरीक्षण के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विद्यालय की समस्याओं को जल्द दूर कराने की मांग की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola