खूंटी में नहीं होगी पानी की किल्लत! लंबित जलापूर्ति योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त सहित अन्य | Prabhat Khabar Network

खूंटी उपायुक्त ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में लंबित जलापूर्ति योजनाओं को समय पर पूरा करने और जल संरक्षण के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

खूंटीः समाहरणालय सभागार में गुरूवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की जिलास्तरीय परामर्श समिति बैठक उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने पाइपलाइन और जलापूर्ति योजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर करने और निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिंदरी-पुरनानगर, गोविंदर, जयपुर-बनई, कोइनारा और मनहातू सहित लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा. जल संरक्षण के लिए कैच द रैन और रैन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने का निर्देष दिया. वहीं विभिन्न विभागों के सहयोग से विभिन्न जल स्रोतों के संरक्षण, जलापूर्ति योजनाओं और चापाकल के आसपास सोक पिट निर्माण करने के लिए कहा.

बैठक में जल स्रोतों के प्री एवं पोस्ट मानसून मैपिंग, जल उपलब्धता का डाटा तैयार करने, कमजोर-असुरक्षित जल स्रोतों की पहचान और स्थायित्व सुनिश्चित करने तथा जल एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने पर सहमति प्रदान की गयी.

समिति ने जिला स्तरीय परामर्श समिति को मैनपावर और तकनीकी रूप से सशक्त करने, ब्लॉकवार जवाबदेही, डिजिटल और रियल टाइम ट्रैकिंग तथा जल जांच प्रयोगशाला के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola