सावन पूर्णिमा पर आम्रेश्वर धाम में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
श्रृंगार पूजा को लेकर सजाई गई शिवलिंग | Prabhat Khabar Network
सावन पूर्णिमा पर खूंटी के आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
खूंटी. सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचेंगे. इसे लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है.
आपके शहर में
भगवान शिव का विशेष शृंगार
पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आम्रेश्वर धाम में विशेष शृंगार पूजा का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विशेष शृंगार कर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की.
सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था
सावन पूर्णिमा को लेकर मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रखने और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है. पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: सावन पूर्णिमा पर आम्रेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी ने कसी कमर
पूर्णिमा के विशेष संयोग
सावन के अंतिम चरण और पूर्णिमा के विशेष संयोग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. सुबह से ही आम्रेश्वर धाम में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है. श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले मेले को लेकर भी आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में उत्साह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए