14 से 15 वर्ष की किशोरियों को दिया जायेगा टीका
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जिला स्तरीय ह्यूमन पैपीलोमा वायरस टीकाकरण अभियान शुरू
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
खूंटी प्रखंड अंतर्गत मारंगहादा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शनिवार को जिलास्तरीय ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण की शुरूआत की गयी. उपायुक्त आर रॉनिटा ने विधिवत तरीके से अभियान का उदघाटन किया. उपायुक्त ने 14-15 वर्ष की किशोरियों, जिन्हें एचपीवी टीका लगाया जा रहा, उनसे और उनके अभिभावकों से मुलाकात की. उन्होंने टीकाकरण के महत्व और इसके लाभ के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने अभिभावकों से अपने स्तर पर समाज के अन्य लोगों को भी एचपीवी टीका लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की. कहा कि टीका लेने से किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सकेगा. उपायुक्त ने टीकाकरण करानेवाले जागरूक किशोरियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनकी प्रशंसा की. सीएस डॉ एलआर पाठक ने बताया कि पूरे देश में 30 मार्च 2026 से अगले तीन माह तक एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीका दिया जा रहा है. जिले में सभी पीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क टीका दिया जायेगा. इस दौरान उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्डों का जायजा भी लिया. उन्होंने आइपीडी, ओपीडी सहित अन्य अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की. वहीं चिकित्सकों, जीएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की. उपायुक्त ने कहा कि बिना अनुमति के चिकित्सक या कोई भी स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित नहीं रहे. सभी को समय पर अस्पताल पहुंचने और रोस्टर के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र में आनेवाले सभी मरीजों को बेहतर और सुगम उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर एमओआइसी डॉ कुमार आलोक बिहारी, बीडीओ ज्योति कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.जिला स्तरीय ह्यूमन पैपीलोमा वायरस टीकाकरण अभियान शुरू
डीसी ने ह्यूमन पैपीलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का किया उदघाटन
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचायेगा टीकाB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










