जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 14 मामलों का त्वरित निबटारा

Updated:
विज्ञापन
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 14 मामलों का त्वरित निबटारा

जिला पुलिस की ओर से बुधवार को स्थानीय नगर भवन में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चोरी, लूट और गुम मोबाइल भी लौटाये गये, पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने पर दिया जोर

प्रतिनिधि, खूंटी

जिला पुलिस की ओर से बुधवार को स्थानीय नगर भवन में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करना और पुलिस व जनता के बीच विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा. कार्यक्रम में अड़की, रनिया, तपकारा, तोरपा, कर्रा, जरियागढ़, मारंगहादा, सायको, खूंटी, मुरहू और महिला थाना की ओर से अलग-अलग शिकायत काउंटर लगाये गये थे. कुल 14 शिकायतें सामने आईं, जिनमें भूमि विवाद, मुआवजा, पारिवारिक विवाद आदि शामिल थे. पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुमार झा ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया. कार्यक्रम में 13 गुम या लूटे गये मोबाइल फोन संबंधित व्यक्तियों को लौटाए गये. वहीं पूर्व में जब्त 38 मोबाइल फोन भी उनके असली मालिकों को सौंपे गये. श्री झा ने बताया कि अब तक खूंटी जिले में ऐसे चार जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित किये जा चुके हैं, जिनमें प्राप्त 220 शिकायतों में से अधिकांश मामलों का निपटारा कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जायेगा और हरसंभव त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. कार्यक्रम में एसडीओ दीपेश कुमारी, एसडीपीओ वरुण रजक, डीएसपी मुख्यालय, सभी थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola