रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मारंगहादा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. मारंगहादा सीएचसी के कुल 11 कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी

मारंगहादा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. मारंगहादा सीएचसी के कुल 11 कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार आलोक बिहारी ने भी रक्तदान किया. वहीं, डॉ एरोन होरो, राजेश कुमार प्रमाणिक, मुकेश कुमार लकड़ा, राज तिर्की, अजय कुमार गुप्ता, राजीव राम गंझू, रोहित राज, लक्ष्मण तिर्की, अनुराग आनंद, अजय राम शामिल हैं. इस अवसर पर बीडीओ ज्योति कुमारी ने रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाया. बीडीओ ने कहा कि रक्तदान महादान है. यह न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, बल्कि समाज में सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करता है. उन्होंने ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने ���ी आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी और अन्य उपस्थित थे.

कर्रा थाना में रक्तदान शिविर आज

कर्रा थाना परिसर में गुरुवार की दोपहर एक बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि इस शिविर में कर्रा प्रखंड व अन्य जगह के लोगों बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लें. रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी जीवन दान में दें. खूंटी जिला में रक्त की कमी के कारण आए दिन लोगों की मौत होते रहती है. इसलिए हम सभी मिलकर अपना रक्त दान दे और दूसरों की जिंदगी बचाने में अपना कर्तव्य निभाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola