सोनाहातू व राहे में 30 घंटे से बिजली गुल

Updated at : 03 Jun 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
सोनाहातू व राहे में 30 घंटे से बिजली गुल

सोनाहातू : सोनाहातू व राहे प्रखंड में 30 घंटे से बिजली गुल है. गुरुवार की दोपहर दो बजे से गुल हुई बिजली शुक्रवार रात आठ बजे तक नहीं आयी थी. इससे दोनों प्रखंड की करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है. इस भीषण गरमी में दो दिन से बिजली नहीं रहने से लोगों में विभाग […]

विज्ञापन
सोनाहातू : सोनाहातू व राहे प्रखंड में 30 घंटे से बिजली गुल है. गुरुवार की दोपहर दो बजे से गुल हुई बिजली शुक्रवार रात आठ बजे तक नहीं आयी थी. इससे दोनों प्रखंड की करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है. इस भीषण गरमी में दो दिन से बिजली नहीं रहने से लोगों में विभाग के प्रति रोष है. लोगों का कहना है कि बिजली की यही व्यवस्था रही, तो बिल लेनेवाली एजेंसी का विरोध होगा. साथ ही विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. इधर राहे में बिजली नहीं रहने से दो दिन पानी की सप्लाई नहीं हो पायी. जिस कारण राहे, गोमदा, नावागांव, पाठकडीह, कटियाडीह गांव में लोग पेयजल के लिए परेशान रहे.
कर्रा के कई इलाके में 48 घंटे से बिजली नहीं
खूंटी : आंधी में बिजली के दो पोल गिर जाने के कारण कर्रा प्रखंड के लोधमा, हाकाजांग, कुलहूटू, चंदापारा, कटमकुकु, पदमपुर, लोहागड़ा, बीएड कॉलेज में 48 घंटे से बिजली नहीं है. बिजली नहीं रहने से लोग काफी परेशान हैं. लोगों में िबजली विभाग के प्रति रोष व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola