कलीसिया के चरवाहा हैं पुरोहित

Updated at : 01 Jun 2017 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
कलीसिया के चरवाहा हैं पुरोहित

रपा : आरसी चर्च तोरपा में बुधवार को पुरोहिताभिषेक का आयोजन किया गया. किंसु पैराटोली के अलविश तोपनो का मुख्य अधिष्ठाता खूंटी धर्मप्रांत के बिशप फादर विनय कंडुलना की अगुवाई में पवित्र तेल मालिश, हस्तारोपण, शांति चुंबन सहित सात धर्मविधियों द्वारा पुरोहिताई करायी गयी. बिशप ने पुरोहित अलविश तोपनो को आजीवन समाज की सेवा, ईश्वर […]

विज्ञापन

रपा : आरसी चर्च तोरपा में बुधवार को पुरोहिताभिषेक का आयोजन किया गया. किंसु पैराटोली के अलविश तोपनो का मुख्य अधिष्ठाता खूंटी धर्मप्रांत के बिशप फादर विनय कंडुलना की अगुवाई में पवित्र तेल मालिश, हस्तारोपण, शांति चुंबन सहित सात धर्मविधियों द्वारा पुरोहिताई करायी गयी. बिशप ने पुरोहित अलविश तोपनो को आजीवन समाज की सेवा, ईश्वर व बिशप के प्रति आज्ञाकारी बनने की शपथ दिलायी.

मौके पर बिशप विनय ने अपने संदेश में कहा कि पुरोहित कलीसिया के चरवाहा होते हैं. उनका पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित होता है. मानव जाति व समाज के लिए पुरोहित जीते हैं. समाज को खुशी होती है, जब कोई पुरोहित बनता है. समाज की सेवा के लिए पुरोहितों को आगे आने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि पुरोहित जीवन कठिन डगर है.

आप ईश्वर पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ें. कार्यक्रम से पूर्व बिशप व रोम के सीडीएफ धर्मप्रांत के फा जोन, बुरुंडी के फा निकोला व तोरपा के पल्ली पुरोहित फा विलियम तोपनो व पुरोहित का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. प्रवेश नाच-गान के साथ अतिथियों को वेदी तक ले जाया गया. जहां बिशप की अगुवाई में मिस्सा अनुष्ठान के साथ पुरोहितभिषेक का कार्यक्रम हुआ. पुरोहित कार्यक्रम का संचालन फादर सुधीर तोपनो ने किया.

समारोह में मौजूद लोग : मौके पर फा आनंद मसीह, फा बिलफ्रेड, फा बलधिर बारला,फा जेम्स, फा विनोद, फा विनय गुड़िया, फा पौला विजय गुड़िया सहित कई धर्मबहनें भी मौजूद थीं. कार्यक्रम के दौरान आसपास के सैकड़ों ईसाई धर्मावलंबी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola