पुन: होनेवाला है प्रभु का आगमन : रेवरेन संचित

Updated at : 25 May 2017 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
पुन: होनेवाला है प्रभु का आगमन : रेवरेन संचित

इटकी : नॉर्थ वेस्टर्न जीइएल चर्च की रानीखटंगा पेरिस युवा संघ व महुआटोली मंडली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महुआटोली मैदान में वार्षिक बाइबल सभा हुई. मौके पर बाइबल पर चर्चा की गयी. प्रभु भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा गीत-संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गयी. सफल सहभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन पत्थलकुदवा, […]

विज्ञापन
इटकी : नॉर्थ वेस्टर्न जीइएल चर्च की रानीखटंगा पेरिस युवा संघ व महुआटोली मंडली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महुआटोली मैदान में वार्षिक बाइबल सभा हुई. मौके पर बाइबल पर चर्चा की गयी. प्रभु भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा गीत-संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गयी.
सफल सहभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन पत्थलकुदवा, रांची पेरिस के चेयरमैन रेवरेन संचित मिंज ने किया. उन्होंने बाइबल की चर्चा की. कहा कि प्रभु का आगमन पुन: होनेवाला है.
कार्यक्रम को मांडर पेरिस के चेयरमैन रेवरेन नवीन बेक, नीलम तिर्की, रेवरेन ऐलवीन एक्का व कंडीदत संग्रस किंडो सहित अन्य ने संबोधित किया. कार्यक्रम में राजेन किस्पोट्टा, रोजदानी तिग्गा, सनातन टोप्पो, संगिता दादेल, याकूब पतरस मिंज, अजीत एक्का, गोडसन मिंज, अरविंद खलखो, निहीमा तिर्की, निरंजनी खलखो, रेखा तिर्की, कमुदनी, जैतून, उज्जवल, असीम, मंजरी, पुतुल लकड़ा सहित पेरिस से जुड़े कई मंडलियों के सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola