विधायक व समर्थकों पर केस
Updated at : 23 May 2017 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

बिना सहमति रैयती जमीन पर सड़क का काम कराने का आरोप सिल्ली : सिल्ली के विधायक अमित कुमार महतो, उनके नौ समर्थक व संवेदक पर गोड़ाडीह निवासी कालीशंकर महतो ने सिल्ली थाना में मामला (कांड संख्या 36/17) दर्ज कराया है. कालीशंकर महतो ने विधायक पर बिना सहमति रैयती जमीन पर रातों रात सड़क का काम […]
विज्ञापन
बिना सहमति रैयती जमीन पर सड़क का काम कराने का आरोप
सिल्ली : सिल्ली के विधायक अमित कुमार महतो, उनके नौ समर्थक व संवेदक पर गोड़ाडीह निवासी कालीशंकर महतो ने सिल्ली थाना में मामला (कांड संख्या 36/17) दर्ज कराया है. कालीशंकर महतो ने विधायक पर बिना सहमति रैयती जमीन पर रातों रात सड़क का काम शुरू करने का आरोप लगाया है.
वहीं इसके खिलाफ विधायक के समर्थकों ने भी प्राथमिकी (कांड संख्या 38/17) दर्ज करायी है. जिसमें गोड़ाडीह की चैती देवी व प्रथम पक्ष पर गाली-गलौज, मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामले की जानकारी विधानसभा को दे दी है. इस संबंध में जानकारी के लिए विधायक अमित महतो से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




