आरबी कंसल्टेंट ने की सड़क की मिट्टी की जांच
Updated at : 21 May 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

बिजुपाड़ा-हजारीबाग रोड निर्माण कार्य डकरा : बिजुपाड़ा-हजारीबाग सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर लापरवाही का खबर प्रभात खबर में छपने के बाद निर्माण कार्य से जुड़ा हर विभाग सक्रीय हो गया है. कार्य से जुड़ा आरबी कंसलेटेंट एवं काम कर रही कंपनी के लोग शनिवार को पूरे डकरा-खलारी क्षेत्र में सड़क के किनारे […]
विज्ञापन
बिजुपाड़ा-हजारीबाग रोड निर्माण कार्य
डकरा : बिजुपाड़ा-हजारीबाग सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही घोर लापरवाही का खबर प्रभात खबर में छपने के बाद निर्माण कार्य से जुड़ा हर विभाग सक्रीय हो गया है. कार्य से जुड़ा आरबी कंसलेटेंट एवं काम कर रही कंपनी के लोग शनिवार को पूरे डकरा-खलारी क्षेत्र में सड़क के किनारे मिट्टी को खोद कर उसका सैंपल जमा किये. इस सैंपल के रिपोर्ट के आधार पर आगे काम होगा.
ज्ञात हो कि कंपनी से जुड़े एक पेटी ठेकेदार ने मोहननगर के नजदीक सीसीएल द्वारा बनवाया गया पत्थर हटा कर उसमें राख भर दिया गया था और पत्थर को बेचने की शिकायत मिलने के बाद सीसीएल ने स्टेट हाइवे ऑथोरिटि ऑफ झारखंड को पत्र लिख कर पत्थर सीसीएल को सौंपने की मांग की थी. इसके बाद कंपनी द्वारा सीसीएल को पत्थर सौंपने की कार्रवाई की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




