योजना की जानकारी दें कार्यकर्ता
Updated at : 19 May 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को खूंटी क्लब में जिलाध्यक्ष अनूप साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भारतीय जनता युवा मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि झारखंड व केंद्र सरकार की 92 महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं. कार्यकर्ता घर-घर जाकर उक्त योजनाओं की जानकारी लोगों को दें. जनता […]
विज्ञापन
खूंटी : भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को खूंटी क्लब में जिलाध्यक्ष अनूप साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भारतीय जनता युवा मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि झारखंड व केंद्र सरकार की 92 महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं. कार्यकर्ता घर-घर जाकर उक्त योजनाओं की जानकारी लोगों को दें. जनता को योजनाओं का समुचित लाभ दें.
भाजयुमो केंद्रीय कमेटी के भारतेंदु कुमार, जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ओपी कश्यप ने संगठन को और सशक्त करने के बाबत कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिये.भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अपून साहू, वरीय भाजपा कार्यकर्ता आदित्य प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है. कार्यकर्ता जनता को अधिकार दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ें. जिला, प्रखंड से लेकर सभी बूथ में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहें.
बैठक में पूर्णकालिन कार्यकर्ता बनाने, स्वच्छता अभियान चलाने, भीम एप पर जागरूकता लाने, रक्तदान शिविर लगाने व खेलकूद को बढ़ावा देने, जनता की समस्याओं का निराकरण करने आदि का निर्णय लिया गया. बैठक में मौके पर आनंद राम, गंझू प्रधान, प्रमुख रूकमिला देवी, अनिल राम, नीरज कुमार, कलींद्र राम, सोनी देवी, कांति देवी, उपप्रमुख जितेंद्र कश्यप, लव चौधरी, राजकुमार साहू, बिनोद नाग, नदंलाल राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




