समर कैंप में बच्चों को मिल रही दीक्षा

Updated at : 19 May 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
समर कैंप में बच्चों को मिल रही दीक्षा

रनिया : प्रखंड में स्थित तोकेन मध्य विद्यालय में ध्वजारोहण व गुब्बारा छोड़ कर समर कैंप का शुभारंभ किया गया. समर कैंप से पूर्व बच्चों ने कुल्हइ, रंगरोडी, डोयंगेर, खटंगा, चुरदाग, ग्वारटोली आदि स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने बैनर लिये प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी तोेकेन मवि के प्रांगण में पहुंच कर समाप्त हुई. शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों […]

विज्ञापन
रनिया : प्रखंड में स्थित तोकेन मध्य विद्यालय में ध्वजारोहण व गुब्बारा छोड़ कर समर कैंप का शुभारंभ किया गया. समर कैंप से पूर्व बच्चों ने कुल्हइ, रंगरोडी, डोयंगेर, खटंगा, चुरदाग, ग्वारटोली आदि स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने बैनर लिये प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी तोेकेन मवि के प्रांगण में पहुंच कर समाप्त हुई.
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को हस्तकला, बाल संकट पर कार्यक्रम के द्वारा जानकारी, साफ-सफाई व यातायात नियमों की जानकारी, अल्पाहार, ग्रुप विभाजन के साथ डांस व संगीत का प्रशिक्षण दिया. समान्य ज्ञान पर क्विज हुआ. राष्ट्रगान के साथ पहला दिन का समर कैंप का समापन हुआ. प्रभारी हेरेंज हेमरोम, हाबिल मडकी, प्रभुदान कंडुलना, ध्रुव कुमार, अनिता देवी, प्रीतीलता कोनगाड़ी, बेनेदिक आदि शिक्षकों ने योगदान दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola