खेल से आता है नेतृत्व क्षमता : मनोज यादव
Updated at : 16 May 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : खेल युवाओं के बीच लीडरशिप पैदा करती है. सभी लोग हर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सपोर्ट करें. ताकि उनकी प्रतिभा में निखार आये. प्रोत्साहन के बाद ही खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रोशन हो सकेंगे. यह बात सोमवार को सीआरपीएफ 94 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार यादव ने अंतर बटालियन ग्रुप केंद्र झारखंड […]
विज्ञापन
खूंटी : खेल युवाओं के बीच लीडरशिप पैदा करती है. सभी लोग हर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सपोर्ट करें. ताकि उनकी प्रतिभा में निखार आये. प्रोत्साहन के बाद ही खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रोशन हो सकेंगे. यह बात सोमवार को सीआरपीएफ 94 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार यादव ने अंतर बटालियन ग्रुप केंद्र झारखंड सेक्टर जूडो एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में कही. प्रतियोगिता खूंटी के सीआरपीएफ 94 बटालियन परिसर में हो रही है. प्रतियोगिता का समापन 19 मई को होगा. उन्होंने कहा कि व्यस्तता के इस युग में जवानों को खेल में रुझान रखने की जरूरत है.
क्योंकि इससे एकता व मनोरंजन दोनों को बढ़ावा मिलता है. खेल से शरीर और दिमाग दोनों का विकास होता है. खेल में हार और जीत दोनों होती है. हार से निराश नहीं, बल्कि सीख लेने की जरूरत है. द्वितीय कमान अधिकारी अमित सिन्हा ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य जवानों में खेल की भावना को जागृत करना व और विकसित करना है.
उदघाटन समारोह के मौके पर सीआरपीएफ के विभिन्न बटालियन के खिलाड़ियों ने एक आकर्षक मार्च पास्ट के बीच खेल की शपथ ली. प्रथम दिन जूडो एवं जिम्नास्टिक के कई इवेंट सूबेदार मेजर एके अधिकारी की देखरेख में हुई. प्रतियोगिता में झारखंड की कुल 21 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




