40 डिग्री के पार पहुंचा राजधानी का तापमान

Updated at : 22 Apr 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
40 डिग्री के पार पहुंचा राजधानी का तापमान

रांची : राजधानी का तापमान शुक्रवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. यह इस साल का सबसे गरम दिन रहा. सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तथा डालटनगंज में 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. उधर, मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों में एक-दो स्थानों पर गर्जन के […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी का तापमान शुक्रवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. यह इस साल का सबसे गरम दिन रहा. सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तथा डालटनगंज में 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.
उधर, मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों में एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है. उत्तर, उत्तरपूर्वी, तथा मध्य झारखंड के जिलों में इसका ज्यादा असर रह सकता है. यहां एक-दो स्थानों पर तेज आंधी से साथ ओले गिर सकते हैं. राजधानी के आसपास 22 अप्रैल को आंशिक बादल छाये रहेंगे. दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola