एनके एरिया में बनेंगे छह नये गेस्ट हाउस
Updated at : 22 Apr 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

तीन अधिकारी व तीन स्टॉफ के लिए होगा गेस्ट हाउस डकरा : एनके एरिया में छह नये गेस्ट हाउस बनाने की मंजूरी दे दी गयी है. ये सभी गेस्ट हाउस ऐसे भवन में होंगे, जो वर्षों से बंद पड़े हैं व खंडहर के रूप में तब्दील हो रहे हैं. इस निर्णय से कम खर्च में […]
विज्ञापन
तीन अधिकारी व तीन स्टॉफ के लिए होगा गेस्ट हाउस
डकरा : एनके एरिया में छह नये गेस्ट हाउस बनाने की मंजूरी दे दी गयी है. ये सभी गेस्ट हाउस ऐसे भवन में होंगे, जो वर्षों से बंद पड़े हैं व खंडहर के रूप में तब्दील हो रहे हैं. इस निर्णय से कम खर्च में क्षेत्र में एक बड़ा जरूरी काम पूरा हो जायेगी. इसकी मांग भी वर्षों से हो रही थी. एनके एरिया के महाप्रबंधक कार्मिक एके सिंह ने बताया कि बंद पड़ा डकरा डिस्पेंसरी का भवन, केडीएच गेस्ट हाउस, डकरा गेस्ट हाउस को स्टॉफ क्लब सह गेस्ट हाउस एवं डकरा माटरूम, रोहिणी गेस्ट हाउस व डकरा डी टाइप में एक्जीक्यूटिव हॉस्टल सह गेस्ट हाउस बनाया जायेगा.
डी टाइप में बननेवाला गेस्ट हाउस सिर्फ महिला अधिकारियों के लिए होगा. इस पर काम भी शुरू हो गया है. डकरा, केडीएच व रोहिणी गेस्ट हाउस सिर्फ नाम के लिए चल रहे हैं, लेकिन यहां कोई सुविधा नहीं थी. अब सभी को मुख्यालय ने एप्रूवल दे दिया है. सभी गेस्ट हाउस तैयार हो जाने के बाद डकरा वीआइपी गेस्ट हाउस का लोड भी कम हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




