अस्पताल प्रमुख को फटकार लगायी
Updated at : 21 Apr 2017 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : वर्ष 2017-18 की पहली एनके एरिया सलाहकार समिति की बैठक बुधवार की देर रात वीआइपी गेस्ट हाउस में हुई. जिसमें डकरा केंद्रीय अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर महाप्रबंधक ने अस्पताल प्रमुख डाॅ संजय मस्के को फटकार लगायी. पिछले दिनों अस्पताल में मरीजों को खाने में चीनी-रोटी दिये जाने व विधि व्यवस्था में सुधार […]
विज्ञापन
डकरा : वर्ष 2017-18 की पहली एनके एरिया सलाहकार समिति की बैठक बुधवार की देर रात वीआइपी गेस्ट हाउस में हुई. जिसमें डकरा केंद्रीय अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर महाप्रबंधक ने अस्पताल प्रमुख डाॅ संजय मस्के को फटकार लगायी. पिछले दिनों अस्पताल में मरीजों को खाने में चीनी-रोटी दिये जाने व विधि व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया. इसके अलावा केडीएच परियोजना में क्वार्टर आवंटन, श्रमिक प्रतिनिधियों का मान-सम्मान एवं मजदूरों के हक व अधिकार पर चर्चा की गयी. बैठक में की जानेवाली चर्चा का मामला बाहर लिक करने को भी कुछ सदस्यो ने चिंता जतायी. बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्य व पिछले वर्ष की उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा हुई.बैठक के बाद आयोजित पार्टी में सभी श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि व अधिकारी शामिल हुए.
अस्पताल की अव्यवस्था पर हो कार्रवाई : डकरा अस्पताल की अव्यवस्था आये दिन सामने आ रही है. बावजूद प्रबंधन और मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन खामोश है. उक्त बातें झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के एनके एरिया सचिव इसमाइल अंसारी ने कही. उन्होंने कहा कि स्थिति नहीं बदली तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




