पंचांग पूजन के साथ मंडप प्रवेश

Updated at : 21 Apr 2017 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
पंचांग पूजन के साथ मंडप प्रवेश

पिपरवार. किरीगड़ा में चल रहे सात दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को वैदिक विधान धर्माचार्यों द्वारा पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व 33 करोड़ देवी-देवताओं का आह्वान किया गया. आचार्य पंडित ऋषिराज वेद व्यास ने काफी संख्या में पहुंचे यजमानों को यज्ञ के प्रभाव की जानकारी दी. कहा कि संसार के समस्त प्राणियों […]

विज्ञापन
पिपरवार. किरीगड़ा में चल रहे सात दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को वैदिक विधान धर्माचार्यों द्वारा पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व 33 करोड़ देवी-देवताओं का आह्वान किया गया. आचार्य पंडित ऋषिराज वेद व्यास ने काफी संख्या में पहुंचे यजमानों को यज्ञ के प्रभाव की जानकारी दी. कहा कि संसार के समस्त प्राणियों की रक्षा अन्न से होती है.
अन्न की उत्पत्ति वर्षा से होती है. यज्ञ करने से बारिश होती है. कई जन्मों के फल उदय होने से यज्ञ करने का सौभाग्य प्राप्त होता है. शाम को सुश्री अंजनी गोस्वामी द्वारा संगीतमय प्रवचन प्रस्तुत किया गया. देर रात तक वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला प्रस्तुत की. इसमें दूर-दराज से आये बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. शुक्रवार को अरनी मंथन के साथ यज्ञशाला की परिक्रमा शुरू हो जायेगी.
एक राम नजर नही आवें, सौ रावण पड़े हैं समाज में…
पिपरवार. एक राम नजर नही आवें, सौ रावण पड़े हैं समाज में. आज इस समाज में हनुमान के जैसा खड़ा होकर गौ और स्त्रियों की रक्षा करनी होगी, तभी हिंदुस्तान व हिंदुओं की रक्षा हो सकेगी. उक्त बातें किरीगड़ा में अयोध्या की श्रीमदभागवतप्रवक्ता सुश्री अंजनी गोस्वामी ने प्रवचन के दौरान कही. उन्होंने वर्तमान समय में समाज से महिलाओं की रक्षा करने का आह्वान किया.
ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के विषय पर संगीतमय प्रवचन के दौरान सुश्री अंजनी ने कहा कि भागवत पुरान पढ़ने से 100 गाय दान देने के बराबर फल मिलता है. कहा कि भागवत एक कल्प वृक्ष की तरह है. प्रथम अध्याय में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का उल्लेख है. आज इस कलियुग में ज्ञान और वैराग्य प्राप्त हो जाये तो जीवन सफल हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola