शौचालय की उपयोगिता और निर्माण सुनिश्चित करें

Updated at : 19 Apr 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय की उपयोगिता और निर्माण सुनिश्चित करें

बीडीओ ने की शौचालय निर्माण की रिव्यू मीटिंग अप्रैल में 10 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया जायेगा खलारी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड क्षेत्र में शौचालय निर्माण का जो लक्ष्य मिला है, उसे तो पूरा करना ही है. इससे भी ज्यादा इन शौचालयों की उपयोगिता सुनिश्चित करना जरूरी […]

विज्ञापन
बीडीओ ने की शौचालय निर्माण की रिव्यू मीटिंग
अप्रैल में 10 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया जायेगा
खलारी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड क्षेत्र में शौचालय निर्माण का जो लक्ष्य मिला है, उसे तो पूरा करना ही है. इससे भी ज्यादा इन शौचालयों की उपयोगिता सुनिश्चित करना जरूरी है. यह बात बीडीओ रोहित सिंह ने शौचालय निर्माण के रिव्यू मीटिंग के दौरान मुखिया और जलसहिया से मंगलवार को कही. मीटिंग में स्वच्छता समन्वयक एसीइ विक्रम भगत के अलावा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, मुखिया और जलसहिया उपस्थित थे. बैठक में जलसहिया और मुखिया ने बताया कि गरमी के कारण पानी की कमी हुई है, जो शौचालय निर्माण में बाधक है.
फंड की कमी की बात भी कही गयी. हालांकि बीडीओ ने आश्वस्त किया कि बुधवार को खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी. परिस्थिति के अनुसार निर्माण कार्य करें. उन्होंने बताया कि सोख्ता का गड्ढा लाभुक को स्वयं करना है. साथ ही निर्माण के लिए पानी भी उपलब्ध कराना है. मीठा ईंट का प्रयोग कर सकते हैं. समीक्षा के बाद बीडीओ ने बताया की अप्रैल में 14 में से 10 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola