डीप बोर से निकल रही है गैस, दहशत में ग्रामीण

Updated at : 19 Apr 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
डीप बोर से निकल रही है गैस, दहशत में ग्रामीण

केडीएच प्रबंधन जेहलीटांड़ को जल्द विस्थापित करेगा खलारी : सीसीएल एनके एरिया के केडीएच खदान से सटे जेहलीटांड़ बस्ती में डीप बोर से पानी निकलने के बजाय उससे गैस निकल रही है. गैस से दम घुंटता है. इसलिए लोग अचरज में तो हैं ही, भयभीत भी हैं. उल्लेखनीय है कि जेहलीटांड़ बस्ती पुरानी बंद भूमिगत […]

विज्ञापन
केडीएच प्रबंधन जेहलीटांड़ को जल्द विस्थापित करेगा
खलारी : सीसीएल एनके एरिया के केडीएच खदान से सटे जेहलीटांड़ बस्ती में डीप बोर से पानी निकलने के बजाय उससे गैस निकल रही है. गैस से दम घुंटता है. इसलिए लोग अचरज में तो हैं ही, भयभीत भी हैं. उल्लेखनीय है कि जेहलीटांड़ बस्ती पुरानी बंद भूमिगत खदान के उपर बसी हुई है.
सीसीएल प्रबंधन का मानना है कि भूमिगत खदान से पूरा कोयला नहीं निकाला जा सका था.
अब केडीएच ओपेन कास्ट खदान का विस्तारीकरण जेहलीटांड़ की ओर किया जा रहा है. भूमिगत खदान की ओर बढ़ने पर अक्सर कुछ नया नजारा देखने को मिलता है. यहां कभी जोर से पानी निकला था. हाल ही में आग की तेज लपट निकलने लगी थी, जिसे बंद किया गया. ब्लास्टिंग से आसपास जहां दरारे हैं, वहां से हमेशा गैस निकलता रहता है. मंगलवार को अचानक दुलार गंझू के डीप बोर से गैस निकलने लगा. दुलार कहते हैं कि नीचे खदान था. डर है कि बस्ती के घर जमींदोज न हो जाये. उधर केडीएच प्रबंधन जेहलीटांड़ को जल्द विस्थापित करने के प्रयास में लगा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola