प्रदूषण की चपेट में पिपरवार

Updated at : 12 Apr 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदूषण की चपेट में पिपरवार

पिपरवार : पिछले दो दिनों से कोयलांचल प्रदूषण की चपेट में है. दिन भर उड़ते धूल-गर्द से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सड़कें धूल से सन गयी हैं. इस पर होनेवाली कोयला ढुलाई से उड़नेवाले धूल-गर्द के गुब्बार दिन में भी अंधेरा का एहसास करा रहे हैं. प्रबंधन द्वारा ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर […]

विज्ञापन
पिपरवार : पिछले दो दिनों से कोयलांचल प्रदूषण की चपेट में है. दिन भर उड़ते धूल-गर्द से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सड़कें धूल से सन गयी हैं. इस पर होनेवाली कोयला ढुलाई से उड़नेवाले धूल-गर्द के गुब्बार दिन में भी अंधेरा का एहसास करा रहे हैं.
प्रबंधन द्वारा ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर किया जा रहा पानी का छिड़काव भी कारगर नहीं है. धूल-गर्द उड़ कर दूर दराज के इलाकों में फैल गया है. ग्रामीणों द्वारा नियमित पानी छिड़काव की मांग पूरी नहीं की जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि प्रदूषण के प्रति प्रबंधन के रवैये में बदलाव नहीं आया तो पिपरवार क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियां कभी भी ठप करायी जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola