ग्रामीणों ने ठप कराया पुरनाडीह परियोजना

Updated at : 12 Apr 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ठप कराया पुरनाडीह परियोजना

खलारी : कुटकी पुरनाडीह गांव के लोगों ने पुरनाडीह परियोजना का काम मंगलवार को ठप करा दिया. ग्रामीण जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया की सीसीएल प्रबंधन नेे पूर्व में हुई वार्ता में यह आश्वासन दिया था कि 10 अप्रैल तक नौकरी तथा मुआवजा दे दिया […]

विज्ञापन
खलारी : कुटकी पुरनाडीह गांव के लोगों ने पुरनाडीह परियोजना का काम मंगलवार को ठप करा दिया. ग्रामीण जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया की सीसीएल प्रबंधन नेे पूर्व में हुई वार्ता में यह आश्वासन दिया था कि 10 अप्रैल तक नौकरी तथा मुआवजा दे दिया जायेगा. लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया. इसके विरोध में ग्रामीण मंगलवार की सुबह आठ बजे खदान पहुंचे और खदान का काम बंद करा दिया. ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी प्रबंधन ने कई बार वार्ता करके केवल आश्वासन दिया है.
काम बंद होने पर दोपहर में परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह तथा कार्मिक अधिकारी प्रताप रंजन ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे. लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें यह कह कर लौटा दिया कि जब तक नौकरी तथा मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जायेगा. ग्रामीणों ने पुरनाडीह के दोनों खदानों को काम बंद करा दिया है. जिसके चलते पुरनाडीह में उत्पादन तथा कोयला ढुलाई दोनों काम बंद है. बंद के चलते सीसीएल को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. समाचार लिखे जाने तक खदान का काम बंद था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola