मजदूरों को समय पर नहीं मिली मजदूरी

Updated at : 12 Apr 2017 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों को समय पर नहीं मिली मजदूरी

मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दर बढ़नी चाहिए तोरपा : तोरपा ब्लॉक को मनरेगा के क्षेत्र में सबसे आगे ले जायेंगे. सबका सोचना है कि मनरेगा एक कानून है, लेकिन यह एक मनरेगा मजदूरी कानून है. उक्त बातें अर्थशास्त्री ज्यां द्रेंज ने तोरपा में मनरेगा सहायता केंद्र के उदघाटन के मौके पर कही. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दर बढ़नी चाहिए
तोरपा : तोरपा ब्लॉक को मनरेगा के क्षेत्र में सबसे आगे ले जायेंगे. सबका सोचना है कि मनरेगा एक कानून है, लेकिन यह एक मनरेगा मजदूरी कानून है. उक्त बातें अर्थशास्त्री ज्यां द्रेंज ने तोरपा में मनरेगा सहायता केंद्र के उदघाटन के मौके पर कही. उन्होंने कहा कि मजदूरी बढ़ाने की मजदूरों की पुरानी मांग है.
आज 10 वर्षों में राज्य में लगभग 80 हजार मनरेगा से कुआं बनाया गया, लेकिन फिर भी मजदूरी भुगतान में अनियमितता बनी रही. उन्होंने कहा कि हर साल सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होती है, लेकिन मनरेगा मजदूरों की मजदूरी जस की तस है. मजदूरी भुगतान बढ़ना चाहिए, इसलिए आप मनरेगा मजदूरों से कहना है कि सड़क पर उतर कर इसके लिए एकजुट हों. इस दौरान प्रमुख रोशनी गुड़िया ने भी सभा में कहा कि महिलाएं मनरेगा से जुड़ कर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें. बीडीओ प्रभाकर ओझा ने कहा कि मनरेगा के सभी कार्यों का मार्गदर्शन इस केंद्र में दिया जायेगा. वहीं उप प्रमुख सोफिया सुल्ताना ने कहा कि बेरोजगारी, नशापान व गरीबी को मनरेगा से जुड़ कर दूर किया जा सकता है.
इसके अलावे जॉन हेंरेज, प्रदान के देवमाल्या तथा इनायत ने भी मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान, रोजगार की मांग, मजदूरों का निबंधन आदि से संबंधित समस्याओं को निराकरण मनरेगा सहायता केंद्र में किया जायेगा. कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ज्यां द्रेंज, प्रमुख, उप प्रमुख, बीडीओ व तोरपा महिला संघ के अध्यक्ष तथा सचिव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया. मौके पर महिला संघों के द्वारा मनरेगा पर कई नाटक व रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया. कार्यक्रम का संचालन महिला संघ के अध्यक्ष गोडलिभा केरकेट्टा ने किया. मौके पर प्रशिक्षु बीडीओ प्रताप मिंज, प्रदान के रवि कुमार, राजकिशोर, बीसीओ शर्मानंद प्रसाद, कल्याण पदाधिकारी डीडी दुबे सहित कई महिला मंडल व मनरेगा मजदूर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola