धूल-गर्द से परेशान ग्रामीणों ने किया कोयला ढुलाई ठप
Updated at : 08 Apr 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : धूल-गर्द से परेशान भेलवाटांड़ के ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम दो घंटे तक कोयला ढुलाई ठप करा दिया. ग्रामीण नियमित पानी छिड़काव की मांग कर रहे थे. जाम के कारण काफी संख्या में डंपर व ट्रक फंसे रहे. बाद में विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझाया. लेकिन ग्रामीण पानी छिड़काव […]
विज्ञापन
पिपरवार : धूल-गर्द से परेशान भेलवाटांड़ के ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम दो घंटे तक कोयला ढुलाई ठप करा दिया. ग्रामीण नियमित पानी छिड़काव की मांग कर रहे थे. जाम के कारण काफी संख्या में डंपर व ट्रक फंसे रहे. बाद में विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझाया. लेकिन ग्रामीण पानी छिड़काव की मांग पर अड़े रहे. दो घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप रहने के बाद टैंकर से पानी छिड़काव शुरू किये जाने पर ग्रामीण माने. शाम छह बजे कोयला ढुलाई शुरू हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




