पतरातू-मैक्लुस्कीगंज सड़क बनायी जायेगी

Updated at : 07 Apr 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
पतरातू-मैक्लुस्कीगंज सड़क बनायी जायेगी

खलारी : पतरातू-हेंदेगीर-मैक्लुस्कीगंज रोड निर्माण की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (शाज) ने निविदा निकाली है. सड़क टू लेन होगी तथा इसकी लंबाई करीब 46 किलोमीटर होगी. लगभग 140 करोड़ की लागत से बननेवाले इस सड़क में सड़क के साथ-साथ कई कलवर्ट, पुल-पुलिया भी बनाये जायेंगे. गौरतलब हो कि […]

विज्ञापन
खलारी : पतरातू-हेंदेगीर-मैक्लुस्कीगंज रोड निर्माण की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (शाज) ने निविदा निकाली है. सड़क टू लेन होगी तथा इसकी लंबाई करीब 46 किलोमीटर होगी.
लगभग 140 करोड़ की लागत से बननेवाले इस सड़क में सड़क के साथ-साथ कई कलवर्ट, पुल-पुलिया भी बनाये जायेंगे. गौरतलब हो कि मैक्लुस्कीगंज से पतरातू रेलमार्ग से मात्र 42 किलोमीटर है. लेकिन मैक्लुस्कीगंज से पतरातू सड़क मार्ग से जाना हो तो भाया रांची उसे 96 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है. अब रेल लाइन के समानांतर जो सड़क बनायी जायेगी, वह मात्र 46 किलोमीटर होगी. सड़क बन जाने से लोगों को 50 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola