भूतनगर में पानी की किल्लत
Updated at : 07 Apr 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा. डकरा क्षेत्र की एक प्रमुख विस्थापित बस्ती भूतनगर में पेयजल की किल्लत है. गरमी के शुरुआती दिनों में ही पेयजल संकट हो गया है. बस्ती के लोगों ने बताया की यहां का कुआं और चापानल पूरी तरह सूख गये हैं. बस्ती के पीछे सोनाडुबी नदी नाला के रूप तब्दील हो गया है. फिलहाल इसी […]
विज्ञापन
डकरा. डकरा क्षेत्र की एक प्रमुख विस्थापित बस्ती भूतनगर में पेयजल की किल्लत है. गरमी के शुरुआती दिनों में ही पेयजल संकट हो गया है. बस्ती के लोगों ने बताया की यहां का कुआं और चापानल पूरी तरह सूख गये हैं. बस्ती के पीछे सोनाडुबी नदी नाला के रूप तब्दील हो गया है. फिलहाल इसी का पानी लोगों को थोड़ा सहारा दिया हुआ है.
लोग मोटर पंप के सहारे अपने घर में पानी जमा कर रहे हैं. यही पानी वह पीने से लेकर सभी तरह के काम में इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ सक्षम लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं. बस्ती के लगभग 95 प्रतिशत गरीबों को पानी नहीं मिल रहा है. बस्ती के चारों तरफ उड़ते कोयले की धूल से भी लोग परेशान हैं. ऐसे में यहां औसत से अधिक पानी की जरूरत है.
बस्ती निवासी झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के एरिया सचिव इसमाइल अंसारी ने बताया की बरसात में बस्ती डूब जाता है और गरमी में नदी सूख जाती है. लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पाता है. कई बार इस समस्या से प्रबंधन को अवगत कराया गया, लेकिन अब उग्र आंदोलन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




