विगत पांच दिनों से घर नहीं लौटा है छात्र

Updated at : 30 Mar 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
विगत पांच दिनों से घर नहीं लौटा है छात्र

सोनाहातू : सोनाहातू थाना क्षेत्र के चौकाहातू गांव का विभीषण गौंझू (12) 25 मार्च से लापता है. उसके पिता पुष्कर गौंझू ने थाना में सनहा दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि 25 मार्च की सुबह घर चौकाहातू से सोनाहातू बाजार जाने को कह कर निकला है, जो वापस नहीं आया. विभीषण संत जेवियर […]

विज्ञापन
सोनाहातू : सोनाहातू थाना क्षेत्र के चौकाहातू गांव का विभीषण गौंझू (12) 25 मार्च से लापता है. उसके पिता पुष्कर गौंझू ने थाना में सनहा दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि 25 मार्च की सुबह घर चौकाहातू से सोनाहातू बाजार जाने को कह कर निकला है, जो वापस नहीं आया. विभीषण संत जेवियर स्कूल बुंडू में छठी कक्षा का छात्र है.
युवक का शव बरामद
खूंटी. तोरपा पुलिस ने बुधवार को डोड़मा मिशन के पीछे खेत से एक अज्ञात युवक (40) का शव बरामद किया. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक गत कई दिनों से डोड़मा में विक्षिप्तावस्था में घूम रहा था. संभावना है कि उसकी बीमारी या भूख से मौत हो गयी होगी.
दुकान में लगी आग
खूंटी. कृषि बाजार उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित कर्रा रोड निवासी व्यवसायी बिनोद साव के आलू के गोदाम में गत 27 मार्च की रात आग लग गयी. फायर ब्रिगेड कर्मी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया
सरहुल शोभायात्रा आज
बुंडू. सरहुल पर्व के अवसर पर गुरुवार को पीपीके कॉलेज, आदिवासी छात्रावास, हाइ स्कूल आदिवासी छात्रावास, मांझी टोली सरना समिति आदि स्थल पर सरना पूजा, प्रसाद वितरण कर बुंडू नगर में शोभायात्रा निकाली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola