दुकानें बंद, चार घंटे सड़क जाम

Updated at : 27 Mar 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
दुकानें बंद, चार घंटे सड़क जाम

विरोध. शनिवार को ठेकेदार नंदकिशोर महतो की हत्या से उबले ग्रामीण जगह-जगह टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया दिन भर शहर की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रही खूंटी : मुरहू में शनिवार की शाम अपराधियों की गोली से मारे गये गनगीरा निवासी ठेकेदार व भाजपा कार्यकर्ता नंद किशोर महतो के हत्यारों की शीघ्र […]

विज्ञापन
विरोध. शनिवार को ठेकेदार नंदकिशोर महतो की हत्या से उबले ग्रामीण
जगह-जगह टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया
दिन भर शहर की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रही
खूंटी : मुरहू में शनिवार की शाम अपराधियों की गोली से मारे गये गनगीरा निवासी ठेकेदार व भाजपा कार्यकर्ता नंद किशोर महतो के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार की सुबह छह बजे से 10 बजे तक खूंटी में लोगों ने सड़क जाम किया. हत्या से क्षुब्ध गनालोया, खूंटी, मुरहू आदि क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण सुबह खूंटी पहुंचे. पहले नेताजी चौक व भगत सिंह चौक पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया.
फिर दोनों चौक पर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम से खूंटी से सिमडेगा, चाईबासा, तमाड़ आदि जगहों के लिए वाहनों का परिचालन पूरी तक ठप हो गया. जाम की सूचना मिलने पर एसडीओ रवींद्र गागराई, प्रशिक्षु आइएएस विजया जाधव, एसडीपीओ रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ भगत सिंह चौक पर पहुंचे. इससे पूर्व भगत सिंह चौक, नेताजी चौक, बाजार टांड़ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी.
वार्ता के बाद जाम हटा : एसडीओ सहित उक्त अधिकारियों ने आंदोलन कर रहे लोगों के प्रतिनिधियों से वार्ता की. ग्रामीणों की ओर से अगुवाई जिला भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ महतो, तेली समाज खूंटी के केंद्रीय अध्यक्ष कामेश्वर महतो, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप आदि कर रहे थे.
ग्रामीणों ने एसडीओ से अविलंब हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने, शोकित परिवार को 10 का लाख का मुआवजा, परिवार की सुरक्षा की गारंटी, बच्चों की शिक्षा सरकारी स्तर पर मुफ्त कराने आदि मांग रखी. एसडीओ ने आश्वस्त किया की प्रशासन ग्रामीणों के साथ है. उनकी मांगों को सरकार तक तुरंत पहुंचा दिया जायेगा. हत्याराें को शीघ्र गिरफ्तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेेगी. आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चार घंटे के बाद पूर्वाह्न 10 बजे सड़क जाम समाप्त कर दिया.
दुकानें बंद रही : हत्या के विरोध में खूंटी की सभी दुकानों को आंदोलन कर रहे लोगों ने बंद करा दिया. पूरे दिन दुकानें बंद रही.
रेकी की गयी थी : दुलवा टुंगरी में नंद किशोर की हत्या से पूर्व हत्यारों ने गनगीरा गांव से ही रेकी की थी. एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के मुताबिक हत्या के दौरान दुलवा टुंगरी के समीप पथ पर जामटोली के राजेश उर्फ मलिंगा, उसके भाई बिनोद तोपनो सहित पेरका के दाऊद के वहां मौजूद होने व राजेश उर्फ मलिंगा के द्वारा नंद किशोर महतो की अपने साथियों से मिल कर गोली मार कर हत्या करने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं.
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित : हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीम का गठन किया है. पहली टीम का नेतृत्व एसडीपीओ रणवीर सिंह, दूसरी का खूंटी थानेदार अहमद अलि, तीसरे का मुरहू थाना के अनि बमबम कुमार एवं चौथे का नेतृत्व तोरपा के थानेदार अमित तिवारी कर रहे हैं. घटना के बाद से ही चारों टीमें अपराधियों की खोज में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है.
जांच में जुटी पुलिस : एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रथम दृष्टया नंदकिशोर महतो की हत्या घाघरा से दरला तथा अन्य समीप के गांवों में करीब दो करोड़ की लागत से बन रहे पक्की सड़क निर्माण में पार्टनरशिप को लेकर तो नहीं की गयी है. दूसरे हत्यारे गनगीरा गांव के निकट के गांवों के हैं, कहीं मामला आपसी रंजिश का तो नहीं.
लेवी की राशि की मांग को लेकर तो हत्या नहीं की गयी है, आदि बातों पर पुलिस जांच कर रही है. एसपी ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है. पुलिस जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी. घटना का खुलासा कर लिया जायेगा.
छह पर नामजद प्राथमिकी : हत्या को लेकर मुरहू थानेदार के बयान पर थाना में जामटोली के राजेश उर्फ मलिंगा व बिनोद तोपनो, बांधटोली के तूफान, माहिल के चरकू उर्फ डिंडा एवं पप्पू, पेरका के दाऊद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस के मुताबिक राजेश उर्फ मलिंगा का संबंध विलेज रिपब्लिकन गार्ड ऑफ इंडिया (अपराधी संगठन) से रहा है. एक अापराधिक मामले में वह होली से कुछ दिन पूर्व ही खूंटी जेल से छूटा है.
अंतिम संस्कार में उमड़े लोग : रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद नंदकिशोर महतो के शव का अंतिम संस्कार रविवार को अपराह्न में खूंटी के तजना मुक्तिधाम में किया गया. शवयात्रा खूंटी के मोहना टोली स्थित उनके आवास से निकली. शव को उनके पैतृक गांव नहीं ले जाया गया है. शवयात्रा में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola