टंडवा में खुलेगा सुविधायुक्त अस्पताल

Updated at : 22 Mar 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
टंडवा में खुलेगा सुविधायुक्त अस्पताल

सीएमओ ने अस्पताल दौरा को रूटीन विजिट बताया पिपरवार : सीसीएल के डिप्टी सीएमओ के दो सदस्यीय दल ने मंगलवार को बचरा क्षेत्रीय अस्पताल का निरीक्षण किया. दल में डॉ वीके सिंह व डॉ संजय मास्की शामिल थे. उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली. अस्पताल के कर्मचारियों से बातचीत […]

विज्ञापन
सीएमओ ने अस्पताल दौरा को रूटीन विजिट बताया
पिपरवार : सीसीएल के डिप्टी सीएमओ के दो सदस्यीय दल ने मंगलवार को बचरा क्षेत्रीय अस्पताल का निरीक्षण किया. दल में डॉ वीके सिंह व डॉ संजय मास्की शामिल थे. उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली.
अस्पताल के कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. डिप्टी सीएमओ ने इस दौरे को रूटीन विजिट बताया. कहा कि अस्पताल में जरूरी दवाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करना विजिट का उद्देश्य है. अस्पताल की जरूरतों व समस्याओं के संबंध में सीसीएल मुख्यालय क्या मदद कर सकता है, इसका पता लगाया जा रहा है. क्षेत्रीय अस्पताल को रेफरल अस्पताल के तर्ज पर चलाये जाने के सवाल पर कहा कि यहां हर तरह की चिकित्सीय सुविधा नहीं है. मरीजों की सुरक्षा व सेहत के मद्देनजर उन्हें सही चिकित्सा मुहैया कराने के लिए केंद्रीय अस्पताल डकरा व सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल में रेफर किया जाता है. जहां हर तरह के संसाधन उपलब्ध हैं.
श्री सिंह ने बताया कि सीसीएल द्वारा टंडवा में हर तरह की सुविधाओं से युक्त अस्पताल खोलने की योजना है. इस संबंध में आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने चिकित्सक कक्ष, फार्मासिस्ट रूम, मेडिसिन स्टोर सहित अन्य विभागों काजायजा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola