टानाभगतों ने थाने में की आरती

Updated at : 21 Mar 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
टानाभगतों ने थाने में की आरती

पिपरवार : अहिंसा व सादगी के पुजारी टानाभगतों ने सोमवार को राम राज जैसा शासन स्थापित करने को लेकर पिपरवार थाना में इंजोल (आरती) कार्यक्रम चलाया. समुदाय के गुरु रंका राम गोयंदा टानाभगत के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों ने आरती कर पुलिसकर्मियों को टीका लगाया. इस दौरान गीतों के माध्यम से […]

विज्ञापन
पिपरवार : अहिंसा व सादगी के पुजारी टानाभगतों ने सोमवार को राम राज जैसा शासन स्थापित करने को लेकर पिपरवार थाना में इंजोल (आरती) कार्यक्रम चलाया. समुदाय के गुरु रंका राम गोयंदा टानाभगत के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों ने आरती कर पुलिसकर्मियों को टीका लगाया.
इस दौरान गीतों के माध्यम से देश में अमन-चैन बहाल करने, नशा पर पाबंदी लगाने व मांसाहार सेवन न करने का संदेश दिया. समुदाय के गुरु रंका राम गोयंदा ने सहाय टाना धर्म की जानकारी दी. बताया की बेड़ो से प्रचार-प्रसार अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने बेलगड़ा, निंद्रा स्थित चट्टी नदी किनारे देश में शांति के लिए 16 महीने 16 दिन तपस्या की थी. अब उनका उद्देश्य अपने संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का है. थाना, प्रखंड कार्यालय व रेंजर ऑफिस में आरती कार्यक्रम कर देश में शांति स्थापित करने की वे अपील कर रहे हैं. कार्यक्रम में रांची, चतरा व लातेहार जिले से आये टानाभगत बड़ी संख्या में शामिल हुए. मौके पर ईश्वर टानाभगत, बिरसा टनाभगत, शत्रुघ्न टानाभगत, शीला टानाभगत, साधु टानाभगत, रूपो टानाभगत, राजकुमार टानाभगत, बासे टानाभगत, रंका टानाभगत, भोला टानाभगत, एतो टानाभगत, कुसिया टानाभगत, भरत टानाभगत, गौंदरा टानाभगत, फूलदेव टानाभगत, सोहराय टानाभगत, चडरा टानाभगत, मधु टानाभगत, सोनू टानाभगत, रंथू टानाभगत, राम टानाभगत, विफा टानाभगत, विश्वनाथ टानाभगत, शांति टानाभगत आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola